सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹25,000 के इनामी अपराधी गौरव झा उर्फ गौरव मिश्रा गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत आधी रात को छापेमारी
सहरसा पुलिस को अपराध नियंत्रण के अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार एवं वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 मई 2026 की मध्य रात्रि में सोनवर्षाराज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ₹25,000 का इनामी अपराधी गौरव झा उर्फ गौरव मिश्रा बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गांव में छिपकर रह रहा है और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।
टीम गठन कर की गई घेराबंदी
सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में अंचल निरीक्षक, सोनवर्षाराज, सौरबाजार और बलवाहाट थाना के पुलिसकर्मी तथा एसटीएफ की टीम शामिल थी। सभी ने सुनियोजित ढंग से छापेमारी और घेराबंदी कर बघवा गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव झा उर्फ गौरव मिश्रा, पिता- बब्लू झा, निवासी- लगमा, थाना- सोनवर्षाराज, जिला- सहरसा के रूप में हुई है।
अपराधी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गौरव झा उर्फ गौरव मिश्रा कई मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ सोनवर्षाराज थाना में दर्ज प्रमुख कांड इस प्रकार हैं—
- कांड संख्या 191/2024, दिनांक 24.10.2024 (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम)
- कांड संख्या 317/2025, दिनांक 24.02.2025 (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम)
- कांड संख्या 63/2025, दिनांक 09.04.2025 (आर्म्स एक्ट के विभिन्न धाराएं)
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर मुकेश कुमार ठाकुर, सौरबाजार थानाध्यक्ष खालिद हयात, अंचल निरीक्षक मो. सजाउद्दीन, सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी, बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।
बताया गया कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।