Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।खेल समाजिक समरसता के साथ-साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करता हैं - डॉ गौतम कृष्णा* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 22, 2019

सहरसा।खेल समाजिक समरसता के साथ-साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करता हैं - डॉ गौतम कृष्णा*

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सत्तरकटैया - प्रखंड अंतर्गत भेलवा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय ग्राउंड में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भेलबा पंचायत के युवा संगठन के द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व बीडीओ डॉ गौतम कृष्णा ने फीता काटकर किया । मौके पर स्थानीय मुखिया केवल यादव, समाजसेवी जय कृष्ण यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, स्थानीय सरपंच ,पंचायत समिति सदस्य और पंचायत के सभी  गणमान्य नागरिक सैकड़ों युवा क्रांतिकारी साथी मौजूद थे। दौड़ प्रतियोगिता में जिले के कोने-कोने से आए हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम के पहले चरण में पुरुष वर्ग के धावक ने 16 मीटर दौड़ में भाग लिया ।जिसमें में प्रथम स्थान सत्तर कटैया प्रखंड के लौकही गांव के रणधीर कुमार को पूर्व बीडीओ डा गौतम कृष्णा ने मेडल पहनाकर और साईकिल प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ कृष्णा ने कहा कि खेल समाजिक समरसता के साथ-साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करता हैं।खेल जीवन की नीरसता को दूर करता है।खेल जीवन को अनुशासन के साथ स्वस्थ और समृद्धशाली जीवनशैली प्रदान करता हैं। भेलवा पंचायत के आयोजक कमिटी के युवा साथियों का अभिनंदन करता हूँ एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सहरसा के पुलिस लाईन के पुजा कुमारी को स्थानीय मुखिया केवल यादव मेडल और साईकिल प्रदान कर प्रोत्साहित किया एवं अन्य सफल खिलाड़ियों को अन्य अतिथियों ने मेडल पहनाकर हौंसला बढाया।