कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। चौसा-भटगामा एसएच 58 मुख्य मार्ग में रविवार को अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से एक बालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक बालक जख्मी हो गया। हालांकि ठोकर मारने वाले वाहन और चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची चौसा पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में मृत बालक चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड 4 निवासी अरुण कुमार पासवान के चार वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार बताया गया है। मृतक का ही आठ वर्षीय भाई उदय कुमार को घायल अवस्था मे पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चौसा से भटगामा की तरफ जाने वाली मुख्य मार्ग रविवार को दोपहर करीब दो बजे कॉलेज के समीप अपने चौसा पूर्वी बालक अपने घर पर कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाहन ने बच्चों को कुचल दिया था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग पर पुआल व बांस के बल्ला से घंटों तक जाम कर दिया। सूचना पाते ही चौसा के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक ने घटना स्थल पर मुआवजे दिलाने की आश्वासन देकर जाम को हटाया।