Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।मोबाइल टावर में आग लगने से लाखों की क्षति - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 9, 2019

मधेपुरा।मोबाइल टावर में आग लगने से लाखों की क्षति

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित एक मोबाइल टावर में रविवार को दिन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से टावर के आसपास अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक शाहपुर गांव निवासी रंधीर सिंह उर्फ बुदुर सिंह के घर के पास लगे टावर में आग लगने से टावर का सारा सिस्टम जल कर राख हो गया। टावर के निकट बने रणधीर सिंह की एक घर भी जल कर राख हो गया। वहीं, आग की लपट इतनी तेज थी कि गांव के मोती मुखिया के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के द्वारा अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के ददन कुमार सिंह वाहन लेकर मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाया। तबतक भारी नुकसान हो गया  था। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह,सरपंच प्रतिनिधि रौशन सिंह, दीपक सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वहीैं ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की है।