कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। पैक्स चुनाव 2019 के नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के दौरान कासिमपुर एवं खरका तेलवा पंचायत से सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले पांच-पांच सदस्य का नामांकन पत्र रद कर दिया गया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया। सदस्य के नामांकन पत्र की जांच के दौरान खरका तेलवा पंचायत के सामान्य पद के सदस्य सुधीर कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग की गुड्डी देवी, अनुसूचित जाति वर्ग से अनिता देवी का नामांकन पत्र रद कर दिया गया। कासिमपुर पंचायत के पिछड़ा वर्ग से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले शिव कुमार यादव एवं चंद्रायण पंचायत से सदस्य पद की संध्या देवी का नामांकन पत्र में त्रुटि रहने के कारण नामांकन को रद कर दिया गया है।