कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा: बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर के खाते से साइबर बदमाशों ने 25 हजार एवं एक अन्य व्यक्ति का एटीमएम बदलकर खाते से 28 हजार नौ सौ रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। सब इंस्पेक्टर के पिता सेवानिवृत सीआइएसएफ जवान बलवाहाट ओपी क्षेत्र के सरोजा गांव निवासी महेन्द्र राम ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र मुकेश कुमार राम बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर लालकोला मालदा बंगाल में पदस्थापित है। एक दिसंबर को उनके पुत्र के खाते से दो बार में 25 हजार की अवैध निकासी कर ली गई। वहीं महावीर चौक सहरसा निवासी मीना देवी ने दिए आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र जब उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सहरसा के एटीएम से रुपये निकासी कर रहा था इसी दौरान किसी ने धोखे से उनके पुत्र से एटीमएम बदल लिया। तथा राशि निकासी में सहयोग करने के नाम पर एटीएम का पिन भी जान लिया। उनके मोबाइल पर जब 39 सौ रुपये पब्लिक साइकिल स्टोर मधेपुरा के पीओएस मशीन में स्वेप कर निकालने का मैसेज मिला तो कस्टमर केयर को इसकी सूचना दी गई। कस्टमर केयर द्वारा सुबह बैंक जाने की बात कही गई। लेकिन इसी दौरान खाते से तीन बार में 25 हजार की निकासी एटीएम से कर ली गई। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि दोनों मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
------
आपसी विवाद में मारपीट
----
सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा निवासी धीरज कुमार ने आपसी रंजिश में मारपीट कर जख्मी करने व छिनतई करने की शिकायत थाना में की है। पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वो मंगलवार की शाम सामान खरीदने के लिए एक दुकान पर गये थे। इसी दौरान कुंदन कुमार व तीन अज्ञात व्यक्ति जो पहले से दुकान पर मौजूद था। सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आठ सौ रुपये भी छीन लिया और कहा कि गांव में नहीं रहने देंगे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
----
मारपीट की शिकायत
-----
सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी घनश्याम शर्मा ने मारपीट कर जख्मी करने की शिकायत की है। पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वो अपने घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान कालो शर्मा, नंदन शर्मा व एक अन्य व्यक्ति ने घेर लिया और तथा मारपीट कर 12 हजार रुपये छीन लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
