Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: पैक्स चुनाव:राहुल, कविता, मिन्टू , गीता, अनिता, हरिनंदन जीते - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS


Wednesday, December 11, 2019

सहरसा: पैक्स चुनाव:राहुल, कविता, मिन्टू , गीता, अनिता, हरिनंदन जीते

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। पैक्स चुनाव के प्रथम चरण में प्रखंड के 12 पैक्सों मे हुए चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। बुधवार को पांच पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। जबकि मंगलवार को पांच का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। शेष दो पैक्स की मतगणना जारी था।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाशपति मिश्र ने बताया कि प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सह बिजलपुर पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल कुमार, बारा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष अरुण झा की पत्नी कविता झा, भेलवा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव की पत्नी व नूतन भाभा कोचिग के प्राचार्य अरुण कुमार की भाभी अनिता देवी, रकिया के पूर्व अध्यक्ष सुभाष यादव की पत्नी गीता देवी एवं विशनपुर पैक्स से मिन्टू भगत विजयी हुए। वहीं भेलवा में अरुण की भाभी की जीत पर मुखिया केवल यादव, पूर्व मुखिया रेणु देवी ने बधाई दी है।

-----
जीत हार के घोषित परिणाम
---------
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी द्वारा घोषित किए गए पैक्सों के परिणाम के अनुसार
पैक्स का नाम परिणाम - कुल मत
----------------- ---------- ---------
बिजलपुर - राहुल कुमार- जीते - 783
सुरेश यादव - हारे- 608
बिशनपुर - मिन्टू भगत-जीते - 568
अभिनंदन यादव-हारे - 550
रकिया - गीता देवी-जीती - 895
सदानंद कुमार-हारे - 405
भेलवा - अनिता देवी-जीती - 573
जयप्रकाश यादव- हारे - 336
शाहपुर - हरिनंदन यादव-जीते - 601
भवेश यादव-हारे - 404