कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
विश्व एड्स दिवस पर रविवार की सुबह रैली निकाली गई। रैली सदर अस्पताल से कलेक्ट्रेट होते हुए वापस अस्तपाल पहुंची। रैली को डाक्टर अभिषेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में एएनएम व जीएनएम स्कूल की छात्राएं सहित काउंसेलर मनोज कुमार सिंह, मंजू कुमारी सिंह, सुशील कुमार, परवेज अख्तर, विकास ठाकुर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। रैली के दौरान छात्राएं हाथों में एड्स से संबंधित स्लोगन लिखी तख्ती लिये एड्स भगाओ, जागरूकता लाओं सहित कई नारे लगाये।
