कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
प्रतापगंज(सुपौल): प्रतापगंज की पुलिस ने छातापुर प्रखंड के भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर निवासी रमेश मुखिया एवं प्रमोद कुमार नामक युवक को दो बोरे में लदी देशी शराब सहित दो साइकिल को पकड़ने में शुक्रवार को सफलता पाई है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि तेकुना पंचायत के इमामपट्टी गांव के रास्ते शराब के कारोबारियों द्वारा शराब की खेप को पहुंचाने व ले जाने का गोरखधंधा चल रहा है। कारोबारी कड़ाके की ठंड का भरपूर फायदा उठा रहा है। लेकिन कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। प्रतापगंज पुलिस के समक्ष इसे पकड़ने की चुनौती थी। चुनौती का सामना करते हुए प्रतापगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार के दिन इमामपट्टी गांव के आने-जाने वाले विभिन्न मार्गों पर दिवा गश्ती तेज कर दी। इसी क्रम में मिरचईया धार के समीप दोनों करोबारी को साइकिल पर बंद बोरे में शराब के साथ पकड़ने में सफलता मिली। पकड़ाए दोनों युवक को हिरासत में लेकर पुलिस थाना ले आई। दोनों बोरियों में 24 लीटर देशी शराब मिली। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों से कई धंधेबाजों के नाम का खुलासा हुआ है। दोनों युवकों को आवश्यक प्रक्रिया पश्चात उत्पाद एवं मद्य-निषेध अधिनियम 2016 की सुसंगत धारा के तहत न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।