Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 26, 2019

मधेपुरा।सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। मुख्यालय के हाई स्कूल के मैदान से बुधवार को सीएए एवं एनआरसी के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रनाथ साहा के नेतृत्व में समर्थकों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल पार्टी समर्थकों ने पूरे बाजार का भ्रमण कर समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जवाहर चौक पर नुक्कड़ सभा के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहें नेताओं को अधिनियम का कोई जानकारी नहीं है। ऐसे नेताओं के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री ने कहा है कि इस अधिनियम से भारत के किसी भी धर्म के नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। वहीं मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बिहार बंद के दौरान महागठबंधन ने अपना चेहरा सबके सामने दिखा दिया है। जो समाज से लेकर देश के लिए घातक है। सीएए और एनआरसी का फैसला लेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का सराहनीय कदम है। जो देश के हित में है। जुलूस में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी, पूर्व मुखिया विपीन कुमार, शशिकांत झा, राजेश साह, अजय सिंह तौमर, मनोज झा, संजय जैन, बंटी चौधरी, शालीग्राम सिंह, राजीव कुमार सहित दर्जनों शामिल थे।