कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय के समीप मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने पीएम , सीएम व गृहमंत्री का पुतला दहन कर केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन से पूर्व प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर एनआरसी के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मो. ताहिर , भूपेन्द्र यादव , अशोक कुमार , जवाहर शर्मा , गणेश पंडित , रामकृष्ण यादव , अग्निदेव यादव , सुकमार यादव , दिलीप महतो , राजकुमार यादव , बिरजू भारती आदि मौजूद थे।

राजद ने सीएए को बताया तानाशाही कदम।
सहरसा। सोनवर्षा स्थित बस पड़ाव में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक आयोजित कर केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) की निदा की गई व प्रधानमंत्री पुतला बस पड़ाव के सामने जलाया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना द्वारा किया गया। मौके उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि विधेयक में संविधान की प्रस्तावना गलत ढंग से व्याख्या की गई है और इसे संसद में पेश किया जाना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में हम भारतीयों के लिए एक'काले दिन'के रूप में माना गया है। इस विधेयक को पारित कर सरकार ने ये साबित कर दिया है कि वो तानाशाही की राह पर अग्रसर है। मौके पर ललन कुमार यादव, विजेन्द्र यादव, श्याम बिहारी केडिया, मजहर आलम, बबलू सिंह, उमेश यादव, मो. कुदुस, राधे साह, रतन राम, नथन रजक, भूषण सिंह, सुधीर सिंह, उमेश कामती, प्रह्लाद कुमार यादव, राजेश रंजन, मो हफीज, मो काशिम, पंकज यादव, अरविद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।