Kosi Live-कोशी लाइव बिहार : क्लास रूम में 'मास्टर साहब' कर रहे थे दारू-मटन पार्टी, वीडियो वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 26, 2019

बिहार : क्लास रूम में 'मास्टर साहब' कर रहे थे दारू-मटन पार्टी, वीडियो वायरल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सीएम नीतीश कुमार पूरे सूबे में दौरा कर बिहार में शराबबंदी के फायदे बता रहे हैं। मंच से शराबबंदी के सख्ती से लागू होने का हवाला दे रहे हैं और जो हकीकत है वो यह साबित करती है कि सरकार के शराबबंदी के दावे खोखले हैं।
वीडियो मोतिहारी जिले का है। क्लास रुम में पार्टी करते ये तीन महाशय नीतीश सरकार के वो टीचर हैं जिनपर बच्चों के भविष्य के साथ साथ बिहार के भविष्य की जिम्मेदारी है। लेकिन आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि ये टीचर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय दारू की एक एक बूंद निचोड़ने में लगा है।
बताया जाता है कि यह वीडियो मधुबन के एक सरकारी स्कूल का है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वीडियो में स्कूल के प्रिंसिपल गजेन्द्र और दो शिक्षक दारू के साथ मीट भात का मजा ले रहे हैं। लेकिन कोशी लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।