कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रतुल कुमार सोनी की रिपोर्ट।
खगड़िया शहर के आर्य समाज मंदिर के प्रांगण से नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में खगड़ियावासियों का एक विशाल जनसमूह तिरंगे झंडे के साथ सीएए के समर्थन में सड़कों पर उतरा।
यह विशाल पदयात्रा सीएए के समर्थन में एक जागरूकता अभियान के संदर्भ में निकाला गया जिसका नेतृत्व समाजसेवी नितीन कुमार चुन्नु,आर्य कन्या उच्च विद्यालय के सचिव नीलकमल दिवाकर,विवेक भगत,शशि सोनी,चंदन कुमार ने संयुक्त रुप से किया !
इस विशाल जुलूस में हर खगड़िया वासी अपने हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर भारत माता की जय का नारा लगा रहा था।
समर्थन पदयात्रा आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर मेन रोड ,एसडीओ रोड ,बखरी बस स्टैंड ,स्टेशन रोड, राजेंद्र चौक ,थाना रोड ,शहीद प्रभु नारायण चौक होते हुए पुनःआर्य समाज मंदिर में पहुंचा जहां एक जनसभा का आयोजन कर सीएए के समर्थन में केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया !
यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पद यात्रा के संयोजक नितिन कुमार चुन्नू ने कहा कि सीएए को लेकर समाज में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमारे अल्पसंख्यक भाइयों के बीच अफवाहें फैलाई गई हैं जिसके कारण भारत के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन तथा उग्र आंदोलन आगजनी पत्थरबाजी जैसे कुकृत्य सामने आए हैं हमारा प्रयास है समर्थन पदयात्रा के माध्यम से हम समाज को सीएए की मूल सच्चाई से अवगत करवा सकें कि यह भारत के किसी भी नागरिक पर लागू नहीं होता है!
नील कमल दिवाकर ने संबोधित करते हुए बताया कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर किया गया था और पूर्व से लेकर पश्चिम पाकिस्तान में छोड़े गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को शुरू से ही धर्म के आधार पर लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा तब मैंने अब इस कानून से भारत मे उन्हें सम्मान पूर्वक जीने का हक मिलेगा यह एक सराहनीय प्रयास है और केंद्र सरकार के इस पहल की हम सराहना करते हैं
कार्यक्रम में राजकमल दिवाकर, कुमार सानू ,शत्रुघ्न भगत, रविश चंद्र बंटा ,अरविंद स्वर्णकार ,राजकुमार फोगला, बबलू मंडल ,हॉकी सचिव विकास सिंह ,अभिनव उदित ,संजय वर्मा, अंजनी कुमार, सोनू पटेल, बंटी पटेल,पुरूषोत्तम कुमार, विलास चंद्र सिंह ,पवन राय ,कुलदीप आनंद ,विवेक भारती ,अमन पाठक ,सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे!
सीएसके के समर्थन में विशाल पदयात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मिठाई तथा शरबत बांटकर स्वागत किया गया!