Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कोशी रक्त दानी महादानी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 1, 2019

सहरसा।कोशी रक्त दानी महादानी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पिछले वर्ग लोग भी रक्तदान करने में हुए जागरूक


रतुल कुमार सोनी रिपोर्ट

सहरसा/ सिमरी बख्तियारपुर काली मंदिर धर्मशाला
जब किसी मरीज को रक्त की जरूरत पड़ती है और परिजन व दोस्त बहाने बनाने लगते हैं तो उस वक्त कोशी रक्तदानी महादानी टीम जीवनदायी बनकर जरूरतमंद की मदद करती है। उपरोक्त बातें रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए भारतीय सैनिक आशीष कुमार ने कहा।
ज्ञात हो कि आज दिनांक 1:12 2019 को कोसी रक्त दानी महादानी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन सिमरी बख्तियारपुर काली मंदिर परिसर में किया गया जहां पर लगभग 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया यहां पर लगभग 17 से 18 ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने जिंदगी में पहली बार ब्लड डोनेट किया।
सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहला रक्तदान सिमरी बख्तियारपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया इस ब्लड कैंप में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में ब्लड डोनेट किया और लोगों को यह संदेश दिया की ब्लड डोनेट करने से इसी तरह की कमजोरी महसूस नहीं होती है यहां मौजूद संस्था के संस्थापक श्री विष्णु कुमार ने बताया कि हमारी संस्था हर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किसी सैनिक से करवाकर भारतीय सेना का सम्मान करती है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष चंद्रा सदस्य उदित कुमार यादव सोनू कुमार रोशन राज बादशाह नितेश सिंह तोमर हिमांशु प्रणव , पल्लव गुप्ता आदि उपस्थित थे जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए और लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया। डोनेट करने वाले मैं सुमित कुमार सत्य प्रकाश सुमित गुप्ता मंटू कुमार विमल कुमार अमन जयसवाल राज श्री सत्य प्रकाश राजश्री कुमारी अरुण चंदन गगन यादव आशीष कुमार मो0 शमशाद विजय कुमार अंशु कुमार हर्षदीप रंजीत कुमार शर्मा विमल किशोर यादव रविंद्र कुमार प्रियंका देवी आदि ने लोगों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।