Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:छातापुर थाना में हुआ जन संवाद गोष्ठी का आयोजन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 7, 2019

सुपौल:छातापुर थाना में हुआ जन संवाद गोष्ठी का आयोजन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत।

छातापुर थाना में शनिवार को जन संवाद  गोष्ठी का आयोजन हुआ।जिसमें समाज के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, युवा समेत आमजन भाग लिये। थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने गोष्ठी में पुलिस को हर तरह से सहयोग कैसे प्राप्त हो इस बिंदु पर विमर्श किया । उन्होंने बताया कि कई ऐसी समस्याएँ हैं जिनका समाधान अकेले पुलिस नहीं कर सकती उसका समाधान स्थानीय लोगों से मिलजुल  निकाला जाना है। समाज में बुजुर्गों की इज़्ज़त पहले जैसे की जाती थी उसको वापस लाना । गाँव और शहर के अंदर व्यक्ति की गरिमा को बढ़ावा देना । मुहल्ले एवं पंचायतों के अंदर पिछले पाँच वर्ष में जो ग़लत लोग पैदा हो गए हैं उनका साथ छोड़ देना । उनके चेहरे का पर्दाफ़ाश कर देना ।नए युवकों की ग़ैर वाजिब हरक्कतों पर आज से ही रोक लगाना । उनके ग़ैर क़ानूनी कार्यों से मौन समर्थन वापस लेना । कहा कि सभी अपने हृदय में झांक कर देखिए,  जितना भी ग़ैर क़ानूनी काम आज हो रहा है ,दारू ,गाँजा की बिक्री और तस्करी ,बाइक चोरी ,सेंधमारी ,गुंडई ,दबंगई ,छेड़खानी ,बिना हेलमेट के बाइक चलाना ,ट्रिपल लोड बाइक चलाना सब हम हरेक व्यक्ति के जागरुक और सक्रिय नहीं रहने के कारण हो रहा है । यह इसलिए हो रहा है की अब तक हम सोचते रहे की कोई बोलने वाला ,टोकने वाला नहीं है । पुलिस कुछ नहीं करती है । पुलिस ,पंचायत मुखिया सब मिले हुए है तो हम क्या कर सकते है ।  बस इसी सोंच में समय गुजर जाता है । पानी सिर से ऊपर बह गया केवल यही सोंचने में की इनको कौन देखेगा । किसी ने इसकी शुरुआत ही नहीं की। उन्होंने सभी को पुलिस का साथ देने की बात कही।
जिसमें मुख्य बिंदु : अतिक्रमण कहीं हो सब लोग हटा लें । हटाने में  सहयोग करें ।
२ .ट्रैफ़िक में सुधार के लिए सामूहिक पहल किया जाए ।
३.ट्रैफ़िक क़ानून को तोड़ने वाले पर भारी जुर्माना किया जाए । इसके सबका सहयोग चाहिए ।
४. शराब के मामले में दोहरी नीति नहीं अपनायी जाए ।
५ . सामुदायिक गसती अगर कही ज़रूरत हो तो स्थान चिन्हित कर शुरू कराए ।
६ . युवकों के लिए खेल आदि प्रोग्राम को थाना स्तर पर बढ़ावा दिया जाना ।
७.स्कूल कॉलेज के पास छेड़खानी विरोधी अभियान चलाने पर विमर्श ।
८.तस्करी
९.अपराधियों को कहाँ कहाँ शरण मिलता है उसपर विमर्श ।१०. पुलिस को दी गई सूचना को गुप्त रखना एवं उसपर करवाई के आस्वासन पर विमर्श किया गया। बताया गया कि पुलिस हमेशा सच्चाई के साथ रहेगी। किसी तरह के गलत क्रिया कलाप की शिकायत भी लोग थाना में पत्र प्रेषित कर करवा सकते है। जिसको लेकर रविवार से पत्र पेटी भी थाना केम्पस में लगवाई जाएगी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत ने कहा कि  थानाध्यक्ष अनमोल कुमार के कार्य से सभी खुश है। इसनके द्वारा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था कायम की गयी है।
शुशील मंडल ने थानाध्यक्ष अनमोल कुमार अनमोल रत्न है। उन्होंने ऐसे रत्न के छातापुर में पांच साल तक रहने की मांग की। किशोर कुमार साह ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने पुलिसिंग कार्य अब तक करते है। जिसके कारण दुवारा छातापुर थाना में उनके आने के बाद सभी खुश है।
मौके पर भाजपा नेता केशव कुमार साह गुड्डू, किशोर कुमार साह मुन्ना, गौरी शंकर भगत, शुशील मंडल, ललन यादव, पुष्पराज मांटी, राम टहल भगत, रघुनंदन पासवान, गुंजन भगत, सोनू कुमार भगत, संजीव मुखिया, सुभाष कुमार, गणेश झा, मो.जहांगीर, बिमल झा, अनिल बहरखेर, रमण कुमार, अमोद कुमार आदि थे।