Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।हाटे बजारे एक्सप्रेस का परिचालन आज रहेगा रद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 15, 2019

सहरसा।हाटे बजारे एक्सप्रेस का परिचालन आज रहेगा रद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा- सियालदह- सहरसा के बीच चल रही 13163 एवं 13164 हाटे बजारे एक्सप्रेस को 15 दिसंबर 19 तक रद कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार पश्चिम बंगाल में हिसक घटनाओं को लेकर सुरक्षा कारणों से यह निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। 14 दिसंबर शनिवार को सहरसा से खुली हाटे बजारे एक्सप्रेस 13164 को मानसी से ही लौटा दिया गया। वहीं सियालदह से खुलनेवाली हाटे बजारे एक्सप्रेस को 14-15 दिसंबर को रद्द कर दिया है। वहीं सहरसा से चल रही हाटे बजारे एक्सप्रेस मानसी से ही शनिवार को लौट गयी है। वहीं रविवार 15 दिसंबर को भी इसका परिचालन रद्द कर दिया है। हाटे बजारे एक्सप्रेस एकाएक रद्द किए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ गयी है। अधिकांश यात्री तो मानसी से ही उतरकर अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए।