Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बदमाशों ने की फायरिग, खोखा बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 19, 2019

मधेपुरा।बदमाशों ने की फायरिग, खोखा बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना मुख्यालय के वार्ड संख्या सात पश्चिम ब्राह्मण टोला में मंगलवार की देर संध्या बदमाशों ने गोलीबारी की। यद्यपि गोलीबारी के वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से खोखा बरामद किया। जबकि मौके पर से बदमाश भाग निकला। पुलिस फायरिग करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिग करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अबतक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। बताया जाता है कि किसी की हत्या करने की नियत से बदमाश पहुंचा था। जहां फायरिग की गई। स्थानीय लोगों ने फायरिग करने वाले बदमाशों की पहचान की। यद्यपि भय के कारण लोग मुंह खोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा कि लोगों ने पुलिस को फायरिग करने वाले बदमाशों के बारे में बताया है। लेकिन पुलिस जांच बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के दूसरे दिन बुधवार को निबंधन कार्यालय परिसर के एक होटल के पास से पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक बाइक जब्त किए। जब्त बाईक फायरिग करने वाले बदमाश की बताई जा रही है। यद्यपि पूरे तौर पर स्पष्टता सामने नहीं आया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल गोलीबारी की घटना से लोग दहशत में है।