कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। थाना क्षेत्र में नवमीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के असफल प्रयास किया गया। आरोपित को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाने में दिए गए आवेदन कहा गया है कि बुधवार की देर रात नवमीं की छात्रा सो रही थी। पड़ोसी के घर शादी होने के कारण परिवार के अन्य पुरुष सदस्य एवं महिला महिलाएं गीत गाने चले गई थी। घर को सुना पाकर रोशन कुमार घर में प्रवेश कर गया। उसके बाद वह जबरदस्ती करते हुए छेड़-छाड़ शुरू कर दिया। उसके बाद छात्रा हल्ला करना शुरू कर दिया। आवाज सुन जब कुछ लोग दरवाजे पर गए तो तेजी से युवक भागने लगा। उसके बाद आरोपी रोशन को पकड़ लिया गया। उसके बाद युवक को घर में बंद कर दिया और इसके बाद सूचना थाना सहित जिला के वरीय पदाधिकारी को दी गई। इसके बाद घटना को गांव के स्तर पर ही पंचायत कर मामले का निपटारा करने की कोशिश की गई। लेकिन निराकरण नहीं होने पर थाने में सूचना दी गई। वहीं थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर मामला भी दर्ज कर लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।