Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।शराब माफियाओं से आलमनगर पुलिस की है सांठ-गांठ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 4, 2019

मधेपुरा।शराब माफियाओं से आलमनगर पुलिस की है सांठ-गांठ

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर

मधेपुरा। आलमनगर पुलिस की शराब माफियाओं के साथ सांठ-गांठ की बात सामने आई है। मंगलवार को एसडीपीओ सीपी यादव के जांच में कई तथ्य सामने आए। जांच के दौरान सामने आया कि थाना के एएसआइ(जमादार) गौरीशंकर सिंह शराब माफियाओं का मदद करते हैं। एसडीपीओ का कहना है कि थानाध्यक्ष की भूमिका भी जांच की जा रही है। उन्हें भी क्लीन चीट नहीं दिया जा सकता। जांच एसपी के निर्देश पर किया जा रहा है। मालूम हो कि आलमनगर थाना में 13 अक्टूबर को लगभग साढ़े पांच बजे संध्या आलमनगर उत्तरी पंचायत के कुर्मी टोला में शराब कारोबारी विकास कुमार पिता दयाराम मंडल को छह लीटर देसी महुआ शराब के साथ पकड़ कर थाना गया था। उसके बाद एएसआइ अमित कुमार हिमांशु ने आवेदन बनाया। आवेदन बनाने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा कांड संख्या 264 दर्ज किया गया। साथ ही एसआइ संजीव कुमार सिंह को जांच का जिम्मा दिया गया। वहीं अमित कुमार हिमांशु द्वारा जब्ती सूची तैयार कर गिरफ्तारी नामा बनाया गया। इसमें दो गवाह हरि मंडल एवं संजीव कुमार को बनाया गया। इसके बावजूद थाना से शराब कारोबारी को छोड़ दिया गया। एफआई आर रजिस्टर में मामला नहीं चढ़ाया गया। वहीं इसी नंबर पर दूसरा मामला दर्ज कर लिया गया। मामला खुलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने इसकी जांच एसडीपीओ को सौंपी। एसडीपीओ ने मंगलवार को थाना पहुंचकर जांच की।
------------------------------

आलमनगर थाना पहुंचकर मामले की जांच की गई। मामले में जमादार की भूमिका संदिग्ध लग रहा है। वहीं थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट वरीय अधिकारी को दिया जाएगा।
सीपी यादव
एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज
----------------------------------
एसडीपीओ को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार
एसपी, मधेपुरा