Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:शर्मनाक: साथी के रूम में ब्वॉयफ्रेंड व उसके दोस्तों ने किया छात्रा से गैंग रेप, बनाया वीडियो - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 13, 2019

BIHAR NEWS:शर्मनाक: साथी के रूम में ब्वॉयफ्रेंड व उसके दोस्तों ने किया छात्रा से गैंग रेप, बनाया वीडियो

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

गर्लफ्रेंड को भरोसे में लेकर एक लड़के ने उसे अपने साथी के कमरे में बुला लिया। फिर अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंग रेप कर डाला। आरोपितों ने गैंग रेप का वीडियो भी बनाया। यह कुकृत्य पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरूनगर गांधी पथ स्थित एक मकान में बीते नौ दिसंबर को हुआ। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह पुलिस तक पहुंची और आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। जिस छात्र के कमरे में यह घटना हुई, उसमें रहने वाले अग्नि नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों में छात्रा का ब्वॉयफ्रेंड विपुल, अवन भूमि, मनीष और अश्विनी सिंह शामिल हैं। अवन भूमि, मनीष और अश्विनी सिंह छात्रा के प्रेमी विपुल के दोस्त हैं। मनीष और विपुल भागवतनगर के रहने वाले हैं। इनमें मनीष के पिता न्यायिक अधिकारी हैं। 
फोटो देने के बहाने फोन कर बुलाया फिर...
दरअसल कुछ दिन पहले एक इवेंट में विपुल ने छात्रा की तस्वीर खींची थी। उसी को देने के बहाने उसने फोन कर उसे अपने कमरे पर बुलाया। भरोसे में आकर वह नौ तारीख की दोपहर विपुल की बतायी जगह पर पहुंच गयी। कमरे में घुसते ही वहां पहले से तीन अन्य लड़के भी मौजूद थे। सभी ने छात्रा को बंधक बना लिया फिर...। इस बीच आरोपितों ने उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। छात्रा हाथ जोड़ती रही पर दरिंदों ने नहीं सुनी 
दरिंदों के सामने छात्रा बख्श देने को लेकर गुहार लगाती रही। लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। छात्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को इंसानियत का हवाला देकर उसे जाने देने को कहा। लेकिन दरिंदों ने घृणित घटना को अंजाम दे डाला। 
हिम्मत जुटाकर थाना तक पहुंची छात्रा 
डरी-सहमी छात्रा ने उस वक्त डायल 100 में फोन कर पुलिस को खबर दी कि उसे कुछ लड़कों ने एक कमरे में बंधक बना लिया है। इस सूचना के बाद पुलिस वहां तक पहुंची लेकिन तब तक छात्रा वहां से जा चुकी थी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह थाना तक पहुंची। उसने पुलिस को सारी बात बतायी। इसके बाद पटना पुलिस के आला अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपितों की तलाश में छापेमारी करने के निर्देश दिये। छात्रा का बयान महिला पुलिस अफसर के सामने दर्ज कर लिया गया है। 
पीड़िता की हुई मेडिकल जांच 
पीड़िता की मेडिकल जांच भी हुई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों के खिलाफ तगड़े साक्ष्य हो जायेंगे। 
मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। सभी आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस लड़के का कमरा इस घटना में इस्तेमाल किया गया, पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
संजय सिंह, रेंज आईजी, पटना