Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: हीरा हरि हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 6 आरोपियों में से 3 गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 4, 2019

सहरसा: हीरा हरि हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 6 आरोपियों में से 3 गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले का वैज्ञानिक अनुसंधान किया गया. जिसमें सीडीआर के माध्यम से कॉल डिटेल्स निकाले गए. उसी के आधार पर एक की गिरफ्तारी हुई और फिर उससे पूछताछ के दौरान 5 अन्य लोगों का नाम सामने आया.

सहरसा: जिले के साफाबाद में सोमवार को हुए हीरा हरि नामक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल कुल 6 अभियुक्तों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है.

हीरा हरि देता था युवकों को बार-बार हिदायत
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने घटना के बारे में बताया कि युवकों के एक युवती से अवैध संबंध थे. जिसको लेकर हीरा हरि अक्सर उनको हिदायत देता रहता था. इससे आजिज होकर सभी ने एक साजिश रची और हीरा हरि की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.
हीरा हरि की हत्या मामले में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले का वैज्ञानिक अनुसंधान किया गया. जिसमें सीडीआर के माध्यम से कॉल डिटेल्स निकाले गए. उसी के आधार पर एक की गिरफ्तारी हुई और फिर उससे पूछताछ के दौरान 5 अन्य लोगों का नाम सामने आया. जिसमें से पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 3 के लिए छापेमारी कर रही है.