कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
धबौली पश्चिमी पंचायत स्थित कहरा टेमाटोला पथ में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक कम्पनी के कर्मी से हथियार का भय दिखाते 56 हजार नगदी सहित मोबाइल लूट कर भागने में सफल रहा।
एलएनटी कम्पनी कर्मी कहरा प्रखंड के चैनपुर निवासी संतोष पासवान ने बताया कि वे धबौली पश्चिमी पंचायत के टेमाटोला से कम्पनी की राशि कलेक्शन कर बाइक से कहरा की ओर लौट रहे थे। टेमाटोला स्थित दीनाभद्री मंदिर के समीप बिना नम्बर की बाइक लगाकार खड़े दो युवक ने इशारा से रोकते ही बाइक का चाभी छीन लिया। पिठू बैग में रखे कलेक्शन का 56100 नगदी सहित मोबाइल, आधार कार्र्ड लूटते कहरा की ओर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंचे पतरघट ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही हैं। सही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
