कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। बसनही थाना पुलिस द्वारा गुरुवार की रात महुआ मुसहरी स्थित नहर के समीप तेज गति से जा रही दो बाइक सवार को एक पिस्तौल, बीस गोली व दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश पर झारखंड में कई मामले दर्ज हैं।
बख्तियारपुर थाना वेश्म में एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गिरफ्तार बदमाश मधेपुरा जिला के मिठाई गांव निवासी अरुण शर्मा का पुत्र सुशील कुमार और दूसरा बदमाश शिवनंदन यादव का पुत्र मुकेश कुमार है। दोनों बदमाश किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने योजना में थे। बसनही महुआ मुसहरी स्थित नहर के समीप गश्ती दल तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश की। जिसे गश्ती में तैनात पदाधिकारी व मौजूद पुलिस बलों ने खदेड़कर पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। दोनों बदमाश पर झारखंड में भी आपराधिक मामले दर्ज रहने की बात सामने आ रही है। जिसे लेकर झारखंड पुलिस से संपर्क किया रहा है। इस दौरान बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
