कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। डरहार पंचायत अंतर्गत गोविदपुर वार्ड नंबर 5 में सोमवार की रात्रि आगजनी में आधा दर्जन घर राख में बदल गया। आगजनी के दौरान आवासीय घर से सटे हुए गौहाल में बंधे पशु भी आगजनी के शिकार हो गए। चूल्हे की चिगारी से निकली आग आफत बनकर टूटी और सत्तन यादव, उपेंद्र यादव, प्रमोद यादव, भरोसी यादव, गंगा यादव के घर में रखा अनाज, वस्त्र, फर्नीचर जल गया। जीविकोपार्जन का साधन चार भैंस और दो गाय की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ अबू अफसर, हल्का कर्मचारी भगवान प्रसाद के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आगजनी से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी प्रो. रामविलास यादव, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

चूल्हे की चिगारी से लगी आग में चार घर राख
सहरसा। धबौली पश्चिमी के कहरा बस्ती स्थित वार्ड तीन में सोमवार को चूल्हे की चिगारी से आग लगने के कारण चार घर जलकर राख हो गया। मुखिया नवल किशोर चौधरी ने बीडीओ, सीओ और ओपी अध्यक्ष सहित अग्निशमन सेवा केंद्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीडीओ दीपक राम, सअनि हरिशंकर चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, उपेन्द्र कामत के घर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिगारी से घर में आग लग गई। देखते ही देखते पूनम देवी, देवकी देवी और वृहस्पति देवी का भी घर जलकर राख हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने पांच लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। बीडीओ ने कहा राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन पर अंचलाधिकारी द्वारा विधि-संगत कार्रवाई करते सरकारी स्तर पर सहयोग किया जाएगा। वहीं अंचल अधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार गवास्कर को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।