कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
By:जागरण संवाददाता
अक्की।
By:जागरण संवाददाता
वैशाली]। यह शिक्षक (Teacher) सरेआम राइफल (Rifle) लहराता है। शिष्यों को देसी कट्टा चलाने की शिक्षा देता है। चौंकिए नहीं, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बिहार के हाजीपुर के राघोपुर दियारा का मामला है। घटना का वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद टीचर व उसके शिष्य फरार हो गए हैं। आरोपित शिक्षक पन्ना कुमार पंकज सैदाबाद पंचायत के वाहिदपुर विद्यालय में पदस्थापित है।
बच्चों के विवाद में गोलियां चलीं
मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर थाना की सैदाबाद पंचायत में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में दर्जनों राउंड गोलियां चलीं। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भूमि विवाद भी चल रहा है। पूर्व में भी भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हुई है। लेकिन सरेआम राइफल व देसी कट्टा लहराने व फायरिंग की घटना पहली बार हुई है।
बिहार के वैशाली जिले के राघेपुर में एक शिक्षक कुछ नाबालिग लड़कों के साथ अपने विरोधी के घर पर जा धमका। उसने वहां जमकर उत्पात किया।#BiharCrime #Firing #BiharPolice #DGPBihar #BiharEducation #NitishKumar #CMOBihar #EducationMinisterBihar pic.twitter.com/doDrnhCGTc
बिहार के वैशाली जिले के राघेपुर में एक शिक्षक कुछ नाबालिग लड़कों के साथ अपने विरोधी के घर पर जा धमका। उसने वहां जमकर उत्पात किया।#BiharCrime #Firing #BiharPolice #DGPBihar #BiharEducation #NitishKumar #CMOBihar #EducationMinisterBihar
मारपीट का कारण पूछा तो भड़क गए टीचर
शिक्षक पन्ना कुमार पंकज के पुत्र एवं भतीजे और जितेंद्र दास के पुत्र के बीच तीन दिनों पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पन्ना कुमार पंकज के पुत्र एवं भतीजे ने जितेंद्र दास के पुत्र के साथ मारपीट भी की थी। जितेंद्र दास ने जब पन्ना कुमार पंकज से मारपीट का कारण पूछा तो जितेंद्र दास एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई।
घर पर चढ़कर गोलीबारी, काई हताहत नहीं
इसके बाद पन्ना कुमार पंकज राइफल एवं उनके साथ तीन-चार छोटे
बच्चे कट्टा लेकर जितेंद्र दास के घर पर चढ़ गए और गोलीबारी की। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान दिनदहाड़े हथियार लहराए गए। टीचर पन्ना कुमार पंकज ने हाथ में राइफल लेकर समर्थकों के साथ दूसरे पक्ष के जितेंद्र दास के घर पर चढ़कर कई राउंड गोलियां चलाईं। उनके साथ तीन-चार नाबालिग बच्चों ने भी कट्टा से गोलीबारी की।
सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल
घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो में पन्ना कुमार पंकज एवं कट्टा लिए बच्चे किशोर दूसरे पक्ष को घर से निकलने के लिए ललकार रहे हैं और सब को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो में फरयरिंग स्पष्ट है। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग डर के मारे घर में छुपे हुए थे।
वायरल वीडियो के आधार पर एफआइआर
थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वायरल वीडियो के आधार पर एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

