Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:महंथ से मांगी एक लाख की रंगदारी, नहीं देने पर मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 10, 2019

सहरसा:महंथ से मांगी एक लाख की रंगदारी, नहीं देने पर मारपीट

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। पामा पंचायत स्थित राम जानकारी मंदिर के महंथ ने ओपी अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। महंथ मनोज दास ने कहा है कि गांव के ही रामविलास यादव, दिलीप यादव, ललन यादव, सोनू यादव चार-पांच असामाजिक तत्वों के साथ गुरुवार की संध्या ठाकुरबाड़ी आए तथा तथा गाली-गलौज करने लगे। विलास यादव ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की तथा ललन यादव के साथ मिलकर थ्रीनट के कुंदे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी आरोपी मंदिर के अंदर घुस कर बक्से में रखा नगदी दस हजार रुपये सहित सोने एवं चांदी का गहना भी लूटपाट कर चले गये। जाते-जाते रुपये नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी। इस मामले को लेकर ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में कार्यवाही की जा रही है