कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रितेश हन्नी की रिपोर्ट।
*अपराधियों के हौसले बुलंद फिर चली गोली, युवक जख्मी*
देखें वीडियो।
सहरसा - इन दिनों अपराधियों के मनोबल सातवें आसमान पर है। जिसका एक उदाहरण बिहार का सहरसा जिला है। जहां सिर्फ नवंबर महीने में गोलीबारी की घटना से करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसका मुख्य वजह जमीनी विवाद एवं आपसी विवाद रहा है। ताजा खबर सहरसा से है जहाँ अहले सुबह पंचवटी निवासी गोलू यादव (30 वर्षीय) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के समीप का है। परिजनों के मुताबिक दरअसल गोलु यादव तिरंगा चौक की और से अपने घर पंचवटी चौक आ रहा था। उसी दौरान पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने कई चक्र गोली चलाया और मौके से फरार हो गया। सहयोगियों द्वारा आनन फानन में जख्मी युवक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहाँ स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं गोलीबारी की घटना सुन पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस कप्तान राकेश कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, सदर थाना सहित जिले के विभिन्न थाना के थानाध्यक्षों ने निजी नर्सिंग होम पहुंचकर घायल युवक की स्थिति जानी। इसी दौरान मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली जख्मी युवक को लगी जो कि डॉक्टरों द्वारा निकाल लिया गया। जख्मी युवक की स्थिति फिलहाल खतरें से बाहर है। आगे उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना की वजह प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का लगता है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की घटना को अंजाम देने वाला युवक का नाम सामने आया है और छापामारी जारी है जल्द ही गोलीकांड में संलिप्त युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बताते चलें कि लगातार हो रही गोलीबारी की घटना के आक्रोश में लोगों ने शहर के कई चौक - चौराहों पर आगजनी कर गुस्सा जताया और जमकर नारेबाजी भी की। निजी नर्सिंग होम में मौके पर सदर थानाध्यक्ष राजमणि, नवहट्टा थानाध्यक्ष सुमन कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, आई टी सेल के मंगलेश मधुकर, वैजनाथपुर ओ•पी• शिविर प्रभारी संजीव कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
अप्डेट्स

सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोल
----
घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर घटना ट्रोल हो गया। लोग पुलिस प्रशासन पर अपनी भड़ास सोशल मीडिया के माध्यम से निकालते रहे। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि जिले में अपराध चरम पर है। लगातार घटनाएं हो रही है जिसे नियंत्रित करने में पुलिस विफल है। लोग जख्मी के ईश्वर से ठीक होने की दुआ भी करते रहे।
----
कई थाना की पुलिस की हुई तैनाती
----
घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए कई थाना पुलिस की चौक-चौराहों पर तैनाती की गई थी। शाम तक बाजार की दुकानें पूरी तरह बंद रही। हालांकि लोगों की आवाजाही होती रही। वाहनों का परिचालन जारी रहा। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी भी की गई।
---
एक बदमाश का सामने आया नाम
---
घटना में एक बदमाश जग्गा यादव का नाम सामने आया है। आरोपित का मूल घर कोपरिया बताया जा रहा है। हालांकि वह शहर के इस्लामियां चौक पर रहता था। यह कहा जा रहा है कि पूर्व में आरोपित गोलू यादव के संपर्क में था। हालांकि एक घटना को लेकर गोलू यादव ने एक दिन पहले उसकी पिटाई कर हिदायत दी थी। जिसके बाद वह मौका मिलते ही गोलू यादव को गोली मार दिया। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपित छात्र राजद से जुड़ा हुआ है। राजद के बड़े नेताओं के साथ आरोपित तस्वीर भी वायरल हो रही है।