Kosi Live-कोशी लाइव बिहार।तेजप्रताप के सामने मंच पर ही कांति सिंह ने RJD प्रवक्ता को धोया, कहा- कभी माफ नहीं करुंगी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 27, 2019

बिहार।तेजप्रताप के सामने मंच पर ही कांति सिंह ने RJD प्रवक्ता को धोया, कहा- कभी माफ नहीं करुंगी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पटना : आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में मंच पर ही आरजेडी की राष्ट्रीय महासचिव कांति सिंह का गुस्सा फूट पड़ा. और मंच पर ही आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन से 
भिड़ गईं.

दरअसल बैठक अब्बदुल बारी सिद्दीकी, रामचंद्र पूर्वे, तेज प्रताप , रमई राम का संबोधन हुआ. उसके बाद मंच का संचालन कर रहे आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने मंच पर कहा कि कई और नेताओं को बोलना है. पर विधायकों को 2 बजे विधानसभा जाना है. इसलिए वो नहीं बोल पाए 
 और चले गए. फिर क्या था मंच पर बैठी आरजेडी की 
राष्ट्रीय महासचिव कांति सिंह को गुस्सा आ गया. 

तभी मंच पर बैठे बैठे ही राष्ट्रीय महासचिव कांति सिंह, चितरंजन गगन से कहने लगी ऐसा मत कीजिए, आधी आबादी को बोलने दीजिए. हम आपको माफ नहीं करेंगे. उसके बाद तेजप्रताप ने भी इशारा किया इनको बोलने दीजिए.
 तब जाकर कांति सिंह का संबोधन हुआ और 
संबोधन करते-करते भी कांति सिंह ने
 चित्तरंजन गगन की खूब खिंचाई की.