Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव हुआ बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 30, 2019

मधेपुरा। संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव हुआ बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर गढ़िया पंचायत शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थि में एक महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर गला दबाकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का बयान लेने के बाद मृतका के पति, सास व ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।