Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।छात्र राजद ने प्रति कुलपति से मिल मांग पत्र सौंपा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 30, 2019

मधेपुरा।छात्र राजद ने प्रति कुलपति से मिल मांग पत्र सौंपा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर मधेपुरा प्रति कुलपति महोदय से मिलकर छात्र राष्ट्रीय जनता दल मधेपुरा इकाई द्वारा छात्र समस्या हेतु  मांग पत्र दिए मौके पर परीक्षा नियंत्रक महोदय से भी वार्ता की गई जो मांग पत्र निम्न प्रकार है..
1/bca सत्र 2019- 20 फर्स्ट सेमेस्टर छात्र-छात्राओं का परीक्षा प्रपत्र अभिलंब भरवाया जाए।
2/bca मे प्रयोगशाला महीनों से बंद है अभिलंब चालू करवाया जाए।
3/ बीसीए सेकंड फोर्थ एवं सिक्स सेमेस्टर का परीक्षा अभीलम लिया जाए।
4/ विश्वविद्यालय अंतर्गत यू एम आई एस में हुए मेघा घोटाला की जांच कर दोषियों पर कारवाई की जाए।
5/ पीजी फोर्थ सेमेस्टर हाल ही में जिसका रिजल्ट प्रकाशित हुआ है अधिकांश छात्र छात्राओं को 1 और 5 अंक के अंतर से असफल कर दिया गया है ऐसे छात्र-छात्राओं की कॉपी निकाल कर पुनः जांच करवाया जाए।
इस अवसर पर मांग पत्र देते हुए विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम ,छात्र जिलाध्यक्ष मधेपुरा सोनू यादव, सेंट्रल काउंसिल मेंबर माधव कुमार, विकास कुमार ,राजा कुमार ,हिमसागर एवं दर्जनों छात्र उपस्थित थे।