Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।ट्रैक्टर की चपेट में आने से कटा पैर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 28, 2019

सहरसा।ट्रैक्टर की चपेट में आने से कटा पैर

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल कर 25 वर्षीय युवक का पैर कट गया। बेलवा गांव निवासी शीतल शर्मा का पुत्र पिंटु शर्मा अपने दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर का फारी खोल रहा था।
इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक गाड़ी स्टार्ट कर एक्सलेटर दबा दिया। जिसके कारण पिंटू शर्मा ईंजन के पिछले चक्के की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों ने पिंटू को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन शहर के ही निजी क्लीनिक में उसे भर्ती कराये। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की।
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर: सदर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आयी। बुधवार को अस्पताल में दो बार ऐसा नजारा देखने को मिला जब ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद मरीज के परिजन जख्मी को हाथों में उठाकर इलाज के लिए वार्ड पहुंचे। वहीं अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक जख्मी मरीज बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसे न तो कोई चिकित्सक, न नर्स और न ही कोई कर्मी उसे देख रहा था