Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।दियारा में पुलिस की छापेमारी, मिले हथियार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 28, 2019

सहरसा।दियारा में पुलिस की छापेमारी, मिले हथियार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

दियारा क्षेत्र में लगातार पुलिस के द्वारा छापामारी जारी है। दियारा में विगत दो सप्ताह के अंदर तीन व्यक्ति की हत्या के बाद से दियारा क्षेत्र अशांत हो गया है। जिसके बाद से सदर व सिमरी बख्तियारपुर पुलिस के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत लगातार छापामारी कर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई।
बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मृदुला कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने चिड़ैया ओपी क्षेत्र में जगह-जगह छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने 9 नवंबर की रात दो लोगों की हत्या हुई थी। जिसमें अलानी पंचायत के करहारा घाट समीप हुई भुल्लो चौधरी एवं प्राथमिक विद्यालय बगुलवाटोल में किसान दविन्द्र यादव के हत्या मामले की पुलिस ने अनुसंधान भी की। इस हत्याकांड में ग्यारह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तार को लेकर कई जगहों पर छापामारी की। लेकिन अभियुक्त हाथ नहीं लगा। लेकिन इस दौरान पुलिस को दो देशी कट्टा सहित दो गोली बरामद की। पुलिस के द्वारा की गई छापामारी से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा। डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान व छापामारी के क्रम में करहारा घाट समीप दो देशी कट्टा बरामद हुई है। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के छापामारी की जा रही है। छापामारी व अनुसंधान के दौरान सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, चिड़ैया ओपीध्यक्ष फैहमुल्लाह, पतरी पासवान सहित अन्य थे।
एसपी भी कर चुके है छापामारी : दियारा में हत्या दर हत्या के बाद खुद एसपी राकेश कुमार भी दियारा क्षेत्र में एसटीएफ के साथ छापामारी कर चुके है। खासकर राजनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सत्तो यादव की गोली मार कर हत्या के बाद दियारा के अशांत होने की संभावना को लेकर एसपी ने कई जगहों पर छापामारी की। हालांकि अभी तक पूर्व मुखिया हत्याकांड में शामिल किसी भी अभियुक्त की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।