Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पहली पत्नी के रहते पति ने करली दूसरी शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 10, 2019

सहरसा:पहली पत्नी के रहते पति ने करली दूसरी शादी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
पति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। मामला बिहरा थाना के पटोरी गांव का है। सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलही वार्ड नं. 8 निवासी सोहन महतो की पुत्री राधा कुमारी ने पटोरी गांव के रहने वाले ससुरालवालों पर मामला दर्ज कराया है। राधा कुमारी ने थाना में दिए आवेदन में कहा कि इसी वर्ष 21 फरवरी को पटोरी गांव निवासी आनन्द महतो के पुत्र अजीत कुमार से शादी हुई। शादी के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। घरवालों के साथ मिलकर पति अजीत महतो ने पांच दिन पूर्व सुपौल के बसबिट्टी गांव के वार्ड 11 निवासी स्व. कारी मंडल की पुत्री पूजा कुमारी से शादी कर ली। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा आवेदन के आलोक में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।