कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
विकास तांती।
विकास तांती।
सदर थाना क्षेत्र के सुबेदारी टोला निवासी महिला रीना देवी की हत्या के बाद शनिवार को परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आक्र ोश जताया। लोगों ने सर्वा ढाला बायपास रोड जाम कर दिया। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ले टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की। इस मामले में परिजनों ने पुलिस द्वारा शुक्रवार को हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की मांग की और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने बताया कि मृतक पहले मो. इब्राहीम के आलू गद्दी में काम करती थी। इब्राहीम की पत्नी को महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। बीते 18 अगस्त की शाम काम से वापस घर लौटने के दौरान तीन बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जिसके बाद से वह आलू गद्दी में काम करना छोड़ घर पर रहकर ही मेहनत मजदूरी करती थी। परिजनों ने मो इब्राहिम की पत्नी पर ही दुबारा गोली मरवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम रीना देवी जब घास काटकर लौट रही थी तो कुछ देर पूर्व बाइक सवार तीन व्यक्ति आया था और किसी से फोन पर बात करते हुए घर पहचानने की बात कह रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर सर्वा ढाला की ओर भाग गया। परिजनों व स्थानीय लोगों ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है सुरक्षा की मांग भी की है। सड़क जाम की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
तीन को लिया हिरासत में: पुलिस द्वारा मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए मो. इब्राहिम, उसकी पत्नी व दामाद से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फर्द बयान का इंतजार कर रही है। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने का कि पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है।
