Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।बाइक सवार युवक को गिट्टी लदा ट्रक ने रौंदा, जांच में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 9, 2019

सुपौल।बाइक सवार युवक को गिट्टी लदा ट्रक ने रौंदा, जांच में जुटी पुलिस

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।



 सड़क दुर्घटना में हुई बाइक सवार लालपुर निवासी युवक की दर्दनाक मौत

सुपौल। (छातापुर) संतोष कुमार भगत

सुपौल जिले के छातापुर प्रखण्ड के भीमपुर थाना क्षेत्र के जिवछपुर पंचायत स्थित बेलागंज एसएच 91 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। यह सड़क दुर्घटना ट्रक की चपेट में आने से हुई है। मृतक सुमन झा लालपुर निवासी थे। जानकारी अनुसार रामपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन निवासी स्व रविकांत झा उर्फ बमबम बाबा के 36 वर्षीय पुत्र सुमन झा (बाबा) जो अपने ससुराल अररिया जिला के घूरना बाजार से अपने घर जा रामपुर जा रहा था, इसी बिच बेलागंज में एसएच 91 पर छातापुर की ओर से भीमपुर की ओर जा रही तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दर्दनाक मौत हो गयी। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि दुर्घटना होने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास करने में लगे थे। लेकिन घनी आवादी रहने के कारण ग्रामीणों ने ट्रक सहित ट्रक चालक को धरदबोचा और स्थानीय थाना भीमपुर को घटना की सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना के पुअनि शम्भूधारी सिंह ने घटना स्थल पर सदलबल के साथ पहुंच कर ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लेकर भीमपुर थाना ले गया । इधर परिजनों के आस में लगभग चार घन्टा तक शव बीच सड़क पर पड़ा रहा । जिसको लेकर घण्टों सड़क पर आवागमन बाधित रहा राजस्व पदाधिकारी कुमार अभिषेक, अंचल निरीक्षक राजकुमार झा, राजस्व कर्मचारी रामदेव प्रसाद यादव, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव संजीव कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर आवागमन को बहाल करवाया । मौत की खबर मिलने के बाद घटना स्थल पर परिजनों के पँहुचने के बाद रो रो बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृतज झा की शादी साल 2010 में ही हुई थी। जिसे दो पुत्र है, जिसका उम्र सात साल और पांच साल का है। समाचार प्रेषण तक शव घटना स्थल पर ही था ।