Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:हैवान से भाभी को बचाने गए देवर को चाकू मारकर किया जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 7, 2019

सहरसा:हैवान से भाभी को बचाने गए देवर को चाकू मारकर किया जख्मी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। थाना क्षेत्र के खजुरहा गांव में बुधवार की शाम शौच कर घर लौट रही एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के दौरान महिला को बचाने पहुंचे उसके देवर पर चाकू से वारकर जख्मी कर दिया गया।
खजुरहा पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी पीड़ित महिला सुशीला देवी ने थाने को आवेदन देकर गांव के ही अकील मुखिया और सविदर मुखिया को आरोपित किया है। दिए आवेदन में पीड़िता द्वारा बताया गया है कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे शौच कर अपने घर लौट रही थी। पहले से घात लगाए अकील मुखिया व सविदर मुखिया द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया जाने लगा। हो-हल्ला किए जाने पर पीड़िता को बचाने पहुंचे देवर विलास मुखिया पर दोनों ने चाकू से वार कर दिया जिससे वो जख्मी हो गये। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष मो. अकमल हुसैन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।