Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:कोडिनयुक्त कफ सिरप व पिस्तौल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 7, 2019

सहरसा:कोडिनयुक्त कफ सिरप व पिस्तौल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सदर थाना पुलिस ने कोडिनयुक्त कफ सिरप, एक देसी पिस्तौल व दो गोली के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार एक बदमाश पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।
सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पंचवटी चौक स्थित एक घर में राहुल कुमार नामक व्यक्ति द्वारा कोडिनयुक्त कफ सिरप की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री की जा रही है। जिस आलोक में उनके नेतृत्व में पुअनि कामाख्या नारायण सिंह, प्रवीण पासवान आदि द्वारा छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही सरगना राहुल कुमार भागने में सफल रहा। जबकि वहां से उसका भाई राकेश कुमार एवं नंदू यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में नंदू यादव के पास से एक देसी पिस्तौल व गोली बरामद किया गया। जबकि उक्त कमरे से 50 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप की बरामदगी हुई। पकड़े गए दोनों बदमाश ने पूछताछ के दौरान बताया कि राहुल कुमार के साथ मिलकर कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि मामले में उक्त दोनों के अलावा राहुल कुमार को भी नामजद आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार नंदू यादव पूर्व में भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। जबकि सरगना राहुल कुमार पर भी पूर्व से मामला दर्ज है। बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश को न्यायालय भेजा जा रहा है।