कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव में जमीन विवाद को लेकर आपसी विवाद में रात के समय बहुआहा निवासी कुलदीप पासवान के चापाकल में फेराडाल नमक कीटनाशक डाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित कुलदीप के परिवार वालों ने मामले में योशोधर साह पर जहर डालने का आरोप लगाते हुए महिषी थाना में आवेदन दिया है।
इस मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि गत रात उनका परिवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बलुआहा बाजार में लगने वाला मेला देखने गए थे। इसी दौरान मौका पाकर उसके आंगन के दो चपाकलों में कीटनाशक दवा डाल दी गई। अहले सुबह जब उनका पालतू बत्तख चपाकल के समीप मरा मिला तो चपाकल को देखने से उसमें जहर के कुछ अंश चपाकल के उपर दिखे। जिसकी सूचना उनके द्वारा महिषी थाना को दी गई। जहर डालने को लेकर कुलदीप का कहना है कि उनके घर के बगल में खाली पड़ी जमीन यशोधर साह से विवाद चल रहा है उसी के द्वारा उनके चपाकल में जहर मिलाया गया होगा। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि आवेदन के आलोक में जांच करवायी जा रही है जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
