कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
पटना, बिहार की राजधानी पटना के एक मकान में मिले हैं 50-60 जिंदा बम। इतनी अधिक संख्या में बम मिलने से पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया है। पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के एक मकान में बम मिले हैं। सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए है। बम सक्वॉयड टीम को बुला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पटना सिटी में उस समय प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए, जब पता चला कि एक मकान में 50-60 जिंदा बम रखे हुए हैं। इतना संख्या में बम बरामद होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पूर्वी सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जाता है कि बम वाले घर में बम स्क्वाॅयड टीम के अधिकारी भी जांच को पहुंच गए हैं। टीम जांच में जुट गई है। घर के बाहर पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब तक बम स्क्वाॅयड टीम जांच नहीं कर लेती, कोई अंदर नहीं जा सकता है। वहीं पता चला है कि उक्त घर किसी हरिवंश राय नामक व्यक्ति का है और घर काफी दिनों से बंद पड़ा है। इस घर में कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है।
इधर, पूर्वी एसपी जितेंद्र कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर मौजूद लोगों को हटा दिया है। लोगों से अपील की है कि जब तक बम स्क्वॉयड टीम कुछ ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचती है, तब तक आप सब दूर रहें। उन्होंने मीडिया को बताया कि फिलहाल एक बड़ा तथा छोटा कैन बम बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने तीन सुतली बम को अपने कब्जे में लिया है। वहीं इस संबंध में एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये युवक का नाम उजागर नहीं किया गया है।
