कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा हो गया है। अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई है। इलाके में कोहराम मच गया है। मृतकों के घरों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल की ओर पहुंच गयी है। प्रशासनिक अधिकारी भी जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। मृतकाें में एक महिला व सात बच्चे शामिल हैं।
बताया जाता है कि बेगूसराय के गढ़पुरा थाना हरखपुरा में घोंघा चुनने के दौरान चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि भगवानपुर थाना के मोजाहिदपुर में तीन बच्चे नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से दो के शव बरामद हो गये हैं। वहीं, एक बच्चे की स्थिति गम्भीर है।
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरखपुरा चौर में डूबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। बताया जाता है कि हरखपुरा निवासी दिनेश दास की पत्नी, बेटी सोनी देवी 25 वर्ष, सुलेखा कुमारी 13 वर्ष, पुत्र सुमित कुमार 14 वर्ष व मंजीत दास की पुत्री खुशबू कुमारी 12 वर्ष घोघा चुनने के लिए शहार बहियार चौर गई। इसी दौरान पांचों डूबने लगे। इनमें से दिनेश दास की पत्नी को बचा लिया गया, जबकि दिनेश दास की दो पुत्री, एक पुत्र व मंजीत दास की बेटी डूब गई। चारों के शव बाहर निकाले जा रहे हैं।
उधर, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोजाहिदपुर में तीन बच्चे नहाने के दौरान डूब गए। दो की मौत हो गई। दोनों के शव बाहर निकाल लिये गये हैं, तीसरे बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान मो. अनीस की पुत्री हेना परवीन (10 वर्ष) तथा मो. अली हसन की पुत्री गुड़िया खातून (13 वर्ष) के रूप में हुई है।
इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भी दो लोगों के डूबने की खबर है। जानकारी के अनुसार, दामोदरपुर व मानोपुर में एक-एक की मौत हुई है। दामोदरपुर में दिलचन मल्लिक का दामाद संतोष मल्लिक की डूबने से मौत हो गई, जबकि मानोपुर में अनिल साह का पुत्र लक्की कुमार (14 वर्ष) के रूप में मृतक की पहचान हुई है।
Koshilive
Updates: 40दिन में 33डूबे।
Koshilive
Updates: 40दिन में 33डूबे।
जिले में नवंबर माह के सात दिनों में विभिन्न जलाशयों में 14 लोगों की डूबने से मौत हो गयी। गंगा, बूढ़ी गंडक नदी, बलान नदी से लेकर अन्य तालाबों में डूबने से मौत में अप्रत्याशित वृद्धि होने से जिलेवासियों में दहशत का माहौल है। सड़क हादसे में कमी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी कि पानी में डूबने से खासकर बच्चे व किशारों की मौत में वृद्धि से लोगों के ललाट पर एक बार चिंता की लंबी लकीरें खींचने लगी हैं। अक्टूबर माह को जोड़ दिया जाय तो 40 दिनों में अबतक 33 लोगों की जान चली गयी। हालांकि मौत के इस आंकड़े को जिला प्रशासन सही नहीं मानती है।
खास बात यह कि डूबने से मौत के मामले को बिहार सरकार ने इसे स्थानीय प्राकृतिक आपदा मानते हुए मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान राशि देने का प्रावधान है। लेकिन अधिकतर मामले में मृतक के आश्रित इस अनुदान की राशि से वंचित हैं। इस मामले में कई संगठनों की ओर आंदोलन के माध्यम से मृतक के आश्रितों को अनुदान दिलाने की मांग कर चुके है। लेकिन जिला प्रशासन संवेदनहीन बनी है।
आपदा के लिहाज से रविवार का दिन जिले के लिए बना अशुभ
छठ पर्व में चार लोगों की मौत से जिला उबर भी नहीं पाया कि 10 नवंबर रविवार को गढ़पुरा में महिला समेत चार बच्चे व भगवानपुर में तीन किशोरों की डूबने से मौत के बाद जिला प्रशासन की सांसें फूलने लगी। नंवबर माह में सात दिनों में 14 लोग मौत के गाल में समा गये। दो नवंबर को मंझौल ओपी के एक गड्ढे में जिनेदपुर निवासी अशरफी साह, तीन नवंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल टोला में अमन व एसकमाल थाना के न्यू जाफरनगर गांव के समीप गड्ढे में नितिन व रवीश, छह नवंबर को बछवाड़ा थाना के भरौल के समीप बलान नदी में रितेश, सात नवंबर को तेयाय ओपी के बलान नदी में मुखिया पुत्र दीपक, आठ नवंबर को नगर थाना के न्यू चाणक्य नगर में एक गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी।
छठ पर्व में चार लोगों की मौत से जिला उबर भी नहीं पाया कि 10 नवंबर रविवार को गढ़पुरा में महिला समेत चार बच्चे व भगवानपुर में तीन किशोरों की डूबने से मौत के बाद जिला प्रशासन की सांसें फूलने लगी। नंवबर माह में सात दिनों में 14 लोग मौत के गाल में समा गये। दो नवंबर को मंझौल ओपी के एक गड्ढे में जिनेदपुर निवासी अशरफी साह, तीन नवंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल टोला में अमन व एसकमाल थाना के न्यू जाफरनगर गांव के समीप गड्ढे में नितिन व रवीश, छह नवंबर को बछवाड़ा थाना के भरौल के समीप बलान नदी में रितेश, सात नवंबर को तेयाय ओपी के बलान नदी में मुखिया पुत्र दीपक, आठ नवंबर को नगर थाना के न्यू चाणक्य नगर में एक गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी।
सभी मृतक के आश्रितों को 24 घंटे के अंदर चार लाख की दर से अनुदान राशि देने का आदेश एसडीओ को दिया गया है। अन्य मामले में अनुदान से वंचित आश्रितों को राशि देने का सरकारी प्रावधान है। इसकी समीक्षा कर जल्द ही अनुदान की राशि दे दी जायेगी।
- अरविंद कुमार वर्मा, डीएम
- अरविंद कुमार वर्मा, डीएम
