Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:टूटकर गिरे विद्युत तार के संपर्क में आने से युवक की मौत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 11, 2019

मधेपुरा:टूटकर गिरे विद्युत तार के संपर्क में आने से युवक की मौत।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। आलमनगर थाना क्षेत्र के बिसपट्टी पंचायत के अकहा वार्ड संख्या पांच में सोमवार की सुबह बिजली करंट से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि अकहा के रंजीत साह का पुत्र संजीव कुमार साह (31) खेत देखने जा रहा था। इसी दौरान खुरहान वितरणी के अकहा नहर पुल से करीब सौ गज दक्षिण नहर पर टूटकर गिरे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही पस्तपार के पास उसने दम तोड़ दिया।