कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
पटना : आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन्मदिन चार्टर प्लेन में मनाये जाने की तस्वीर वायरल हो रही है. तेजस्वी यादव की तस्वीर वायरल होने पर बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने तंज कसा है. मालूम हो कि तेजस्वी यादव ने अपने 30वें जन्मदिन पर 30 पाउंड का केक भी काटा था.
जानकारी के मुताबिक, आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन्मदिन शाही अंदाज में मनाने की तस्वीर वायरल हो रही है. अपने 30वें जन्मदिन पर उन्होंने चार्टर प्लेन में केक काटा. यही तस्वी काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में तेजस्वी के करीबी संजय यादव और मणि यादव भी दिख रहे हैं. साथ ही आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विश्वासी सहयोगी भोला यादव भी तस्वीर में हैं. हालांकि, यह तस्वीर कब की है और किसने खींची है? इसका खुलासा नहीं हो पाया है. मालूम हो कि अपने 30वें जन्मदिन से एक दिन पहले तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम को पिता लालू प्रसाद की तबीयत का हाल जानने के लिए रांची स्थित रिम्स गये थे. इसके बाद जन्मदिन की सुबह पटना आये और पटना में जन्मदिन पर 30 पाउंड का केक काटने के बाद शाम को वापस दिल्ली रवाना हो गये थे.
तेजस्वी के 30वें जन्मदिन पर चार्टर प्लेन में केक काटने की तस्वीर वायरल होने पर बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने तंज कसा है. जेडीयू नेता निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा है कि 'समाजवाद का नया चेहरा..!! पिता जेल में बेटा चार्टर प्लेन में...'
#पिताजेलमेंबेटाचार्टरप्लेनमें @yadavtejashwi pic.twitter.com/1HJwo14XFA — Nikhil Mandal (@nikhilmandalJDU) November 11, 2019
वहीं, जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा है कि 'तेजस्वी जी, सामाजिक न्याय का युवराज कितना गरीब है, इसकी जानकारी देने के लिए आपको धन्यवाद. वाकई आपका दुख देखा नहीं जाता. पिता लालू यादव जी चारा घोटाला में सजायाफ्ता होकर बीमार पड़े हैं और आप बेबसी में जैसे-तैसे चार्टर प्लेन में अपना जन्मदिन मना रहे हैं.' साथ ही हमला हमला बोलते हुए कहा है कि 'तेजस्वी यादव जी, आपके राजनीतिक जीवन पर यह सबसे बड़ा राजनीतिक धब्बा है. पिताजी जेल में बंद हैं और आप चार्टर प्लेन में बैठ कर बेशर्मी से जन्मदिन मना रहे हैं. शर्म आनी चाहिए आपको तेजस्वी यादव जी....'
तेजस्वी यादव जी आपके राजनीतिक जीवन पर यह सबसे बड़ा राजनीतिक धब्बा है। पिताजी जेल में बंद हैं और आप चार्टर प्लेन में बैठ कर बेशर्मी से जन्मदिन मना रहे हैं शर्म आनी चाहिए आपको @yadavtejashwi — SanjaySinghJDU (@sanjaysinghjdu) November 11, 2019
इधर, बीजेपी नेता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा है कि 'भाई तेजस्वी यादव! बिहार की राजनीति को नैतिकता, नीति-सिद्धांत, विचारधारा व संगठन की बुनियाद पर उच्च आदर्शवादी मूल्यों के साथ स्थापित करना अगली पीढ़ी की सामूहिक जिम्मेदारी है. लेकिन, चार्टर्ड फ्लाइट में उड़ते हुए आपको जन्मदिन मनाते हुए देखकर अब यह बड़ी चुनौती नजर आ रहा है. भाई तेजस्वी! अफसोस है कि दलित-पिछड़े व गरीब-गुरबों की पार्टी के नेता नहीं, बल्कि बतौर युवराज और जमीन पर नहीं आसमान में आपका जन्मदिन मनाने की तस्वीर साझा जनता के बीच साझा की गयी है. दुखद है कि आपके इर्द-गिर्द नेताओं-कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि खास लोगों जमावड़ा है. तेजस्वीजी! काश आप ट्वीटर ब्वॉय की छवि से निकल आरजेडी के बेहतर नेता और सफल नेता विपक्ष बनते. ऐसे समय में जब लालू प्रसाद यादव जी जेल में हैं, आप विरासत में मिले ओहदे की बुनियाद पर ऐश फरमा रहे हैं. प्यारे भाई, हमको आपके समाजवादी व सामाजिक न्याय वाली जन्नत की हकीकत इस कदर पता न थी!'
भाई @YadavTejashwi! बिहार की राजनीति को नैतिकता, नीति- सिद्धांत, विचारधारा व संगठन की बुनियाद पर उच्च आदर्शवादी मूल्यों के साथ स्थापित करना अगली पीढ़ी की सामुहिक जिम्मेदारी है। लेकिन चार्टर्ड फ्लाइट में उड़ते हुए आपको जन्मदिन मनाते हुए देखकर अब यह बड़ी चुनौती नज़र आ रहा है। (1) pic.twitter.com/lDnPDcIRrf — Dr. Nikhil Anand (@NikhilAnand2007) November 11, 2019
भाई तेजस्वी! अफसोस है कि दलित-पिछड़े व गरीब-गुरबों की पार्टी @RJDforIndia के नेता नहीं बल्कि बतौर युवराज और जमीन पर नहीं आसमान में आपका जन्मदिन मनाने की तस्वीर साझा जनता के बीच साझा की गई हैं। दुखद है कि आपके इर्द-गिर्द नेताओं- कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि खास लोगों जमावड़ा है। (2) pic.twitter.com/aUjt4SULPX — Dr. Nikhil Anand (@NikhilAnand2007) November 11, 2019
तेजस्वीजी! काश आप ट्वीटर ब्वॉय की छवि से निकल आरजेडी के बेहतर नेता और सफल नेता विपक्ष बनते। ऐसे समय में जब @laluprasadrjd जी जेल में है आप विरासत में मिले ओहदे की बुनियाद पर ऐश फरमा रहे हैं। प्यारे भाई हमको आपके समाजवादी व सामाजिक न्याय वाली जन्नत की हकीकत इस कदर पता न थी! (3) pic.twitter.com/em7Txfgr4Y — Dr. Nikhil Anand (@NikhilAnand2007) November 11, 2019
