Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:हत्याकांड में शामिल बदमाशों पर होगी सख्त कार्रवाई : दिनेश यादव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 7, 2019

सहरसा:हत्याकांड में शामिल बदमाशों पर होगी सख्त कार्रवाई : दिनेश यादव

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। पूर्व प्रमुख विनोद भगत की हुई निर्मम हत्या की सूचना पर मधेपुरा के सांसद दिनेश चन्द्र यादव गुरुवार को पटोरी पहुंचे और मृतक परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सांसद ने हत्याकांड में शामिल सभी बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का परिजनों को भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मामले में एसपी से बात कर हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल करा सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जदयू नेता अक्षय झा, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद, सोहन झा, ओपिन्दर दास आदि मौजूद थे।