Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पूर्व प्रमुख विनोद चौरसिया के हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, एक हत्यारोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 7, 2019

सहरसा:पूर्व प्रमुख विनोद चौरसिया के हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, एक हत्यारोपी गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। पूर्व प्रमुख सह प्रखंड जदयू के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद भगत हत्याकांड मामले को लेकर बिहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस हत्याकांड में बरहशेर पंचायत के पूर्व मुखिया समेत आठ लोग नामजद किये गए हैं। जिनमें से एक नामजद आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पूर्व प्रमुख के पिता लक्ष्मी भगत द्वारा आठ नामजद और छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
थाना में दिए आवेदन में बरहशेर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोरंजन पांडेय, पटोरी निवासी नितीश कुमार शर्मा, संजीव कुमार सिंह, ऋषभ गुप्ता, विक्टर सिंह, ज्योतिष कुमार शर्मा, संजय मिस्त्री एवं कुमोद राय को नामजद एवं छह अज्ञात के विरुद्ध गोली मार हत्या करने का आरोप लगाया गया है। हत्याकांड को ले बिहरा थाना पुलिस द्वारा लगातार जारी छापेमारी मे एक हत्यारोपी जयोतिष कुमार शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
--------
कोट
---
हत्याकांड मामले में मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर आठ नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है।
रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष बिहरा।