कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
By:News18
अक्की।
By:News18
मुंबई. भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के परिवार ने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार उनके निधन को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है. जबकि लता मंगेशकर के परिवार ने ऑफ़ कैमरा बातचीत में न्यूज़ 18 इंडिया से कहा, "अफ़वाह आ रही है कई तरह की, लेकिन लता जी का स्वास्थ अब ठीक हो रहा है. डॉक्टर्स उनका ख़याल रख रहे हैं.
परिवार वालों ने कहा, "कोई भी परिवार हड़बड़ी में अपने घरवालों की अस्पताल से बीमारी में घर नहीं ले जाता, क्योंकि बेहतर इलाज तो अस्पताल में ही होगा. हमारी कोशिश है कि लता जी ठीक होकर स्वस्थ होकर घर जाएं और मीडिया से गुज़ारिश है लता जी का सम्मान करे अफ़वाह ना फैलाए.
हालांकि इसके ठीक उलट सोशल मीडिया में लता मंगेशकर को लेकर कई तरह की अफवाहों का मजमा लगा है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि बीते 11 नवंबर को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर सुबर ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि लता मंगेशकर को लगभग 2 बजे अस्पताल लाया गया. उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी. हालांकि अब बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को 90 वर्ष की हुईं गायिका अब भी अस्पताल में हैं.
