Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:गजब! लव मैरिज के बाद युवक को हुआ दूसरे से प्यार, शादी करने पहुंचा मंदिर और हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 27, 2019

बिहार:गजब! लव मैरिज के बाद युवक को हुआ दूसरे से प्यार, शादी करने पहुंचा मंदिर और हुआ गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

छह बच्चों की मां से एक साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद दूसरी लड़की से शादी करने जा रहे दुल्हे के हाथ में हथकड़ी लग गयी। बूढ़ानाथ का रहने वाला अशोक राय सोमवार की रात बूढ़ानाथ मंदिर में शादी के मंडप पर बैठा था तभी उसकी प्रेमिका पहुंच गयी और उसे वहां से खींच कर हटा दिया। मुंगेर की लड़की के पिता ने जोगसर थाने में लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वह अपनी बेटी को साथ लेकर वापस लौट गये।
सिंदूर दान के समय पहुंच गयी प्रेमिका
सोमवार की रात अशोक शादी के लिए मुंगेर की लड़की के साथ मंडप पर बैठा था। रात के लगभग डेढ़ बजे जब सिंदूर दान का समय आया तभी कंचन देवी नाम की महिला वहां पहुंच गयी और हंगामा शुरू कर दिया। थाने में आवेदन देने वाले मुंगेर के व्यक्ति ने लिखा है कि महिला अशोक को देखकर कहने लगी कि वह शादी कर लेगा तो उसका क्या होगा। ऐसा होते देख वहां भगदड़ मच गया। लड़के को वहां से हटाने के बाद शादी की विधि को बंद कर दिया गया।
दोस्त की पत्नी से कर लिया प्रेम विवाह
बातचीत में अशोक ने बताया कि नया बाजार की रहने वाली महिला कंचन से उसने लगभग एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। महिला का पति बाजार में काम करता है। वह उसका दोस्त है और उसके घर आना जाना है। जोगसर थाना लाये गये अशोक के साथ महिला भी लगातार बैठी रही। उसके साथ उसकी एक बेटी भी मौजूद थी। अशोक ने यह भी बताया कि सोमवार को होने वाली शादी के बारे में कंचन को बता दिया था फिर भी वह शादी को रोकने पहुंच गयी। मुंगेर की लड़की के पिता से मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण और अन्य सामान का लोभ मिला अशोक ने दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया। थानेदार ने बताया कि बुधवार को उसे जेल भेजा जायेगा।