Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:अस्पताल से वेंटिलेटर तोड़कर भागा कैदी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 8, 2019

मधेपुरा:अस्पताल से वेंटिलेटर तोड़कर भागा कैदी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। गुरुवार को विचाराधीन कैदी राहुल कुमार अस्पताल में इलाज के दौरान भाग गया। वह अस्पताल के बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया है। मुरलीगंज प्रखंड अन्तर्गत जोरगामा निवासी राहुल कुमार मोटरसाइकिल लूटकांड का आरोपित था। वह छह माह से जेल में था। गुरुवार को वह डायरिया की शिकायत पर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। उसे उल्टी हो रही थी। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद विचाराधीन कैदी को अस्पताल लाया गया था। यहां कैदी वार्ड में उसका इलाज शुरू हुआ। डायरिया का शिकायत रहने के कारण उसे स्लाइन भी चढ़ाया गया। उसके बाद उसने बाथरूम जाने की बात कही। बाथरूम के अंदर वेंटिलेटर तोड़कर वह वहां से फरार हो गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया।