Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:फाइनांस कंपनी के मैनेजर से 1.75 लाख रुपए की हुई लूट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 8, 2019

मधेपुरा:फाइनांस कंपनी के मैनेजर से 1.75 लाख रुपए की हुई लूट

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।

मधेपुरा | भर्राही आेपी क्षेत्र के कौशलपुर में हथियारबंद अपराधियों ने फाइनांस कंपनी के कर्मियों से एक लाख 75 हजार...


मधेपुरा | भर्राही आेपी क्षेत्र के कौशलपुर में हथियारबंद अपराधियों ने फाइनांस कंपनी के कर्मियों से एक लाख 75 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए आेपी प्रभारी त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात फाइनांस कंपनी के मैनेजर समेत आठ कर्मी मुरलीगंज से मधेपुरा आ रहे थे। इसी बीच जब वे कौशलपुर पहुंचे तो पूर्व से ही उसके पीछे से आ रहे बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने भय दिखाकर उसके पास से एक लाख 75 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी के बाद मामले की जांच कर अपराधियाें की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।