Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/बिहार:अपराधियों का तांडव,पूर्व प्रमुख सह जदयू नेता विनोद चौरसिया को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 5, 2019

सहरसा/बिहार:अपराधियों का तांडव,पूर्व प्रमुख सह जदयू नेता विनोद चौरसिया को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा : बिहार के सहरसा में बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार नवहट्टा मोड़ पर मंगलवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर पूर्व प्रमुख विनोद कुमार चौरसिया की हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रमुख सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार चौरसिया अपनी कार से घर से पटोरी बाजार होते नवहट्टा मोड़ होकर पटोरी-नवहट्टा रोड में जा रहे थे. शाम करीब पौने चार बजे दो बाइक पर सवार चार से अधिक अपराधियों ने पूर्व प्रमुख पर गोलियों की बौछार कर दी.

सूत्रों के अनुसार छाती, माथा तथा कनपट्टी में पांच-छह गोली मारी. जिससे पूर्व प्रमुख की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. लेकिन, स्थानीय लोग उसे सहरसा की ओर लेकर भागे. पूर्व प्रमुख के साथ बगल वाली सीट पर उनके साले डॉ निलेश कुमार भी बैठे थे. अपराधियों द्वारा चलायी गयी ताबड़तोड़ गोलियों से बचने के क्रम में एक गोली उनके हाथ में भी लगी. जिससे वे जख्मी है. इस घटना से बिहरा पटोरी बाजार दहल गया है. बिहरा पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास में जुटी हुई है. अपराधियों का अभी तक पता नहीं चला है. एसपी, एसडीपीओ सहित कई थाने की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

पुलिस छावनी में बदला बिहरा बाजार
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में दहशत व मातम छा गया है. डर के मारे बिहरा-पटोरी बाजार शमसान में तब्दील हो गया है. सभी व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है. अपराधियों के खौफ से बाजार सुनसान हो गया है. इधर गोली से जख्मी पूर्व प्रमुख के साले डॉ निलेश कुमार ने बताया कि वे अपने बहनोई के साथ बाजार निकले थे. थोड़ी देर बाद ही पूर्व प्रमुख ने उनसे ड्राइविंग ले ली. जैसे ही मोड़ पर गये. सामने से और ड्राइविंग सीट की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. वे किसी को पहचान नहीं सके. गोलियों से बचने के लिए उन्होंने जैसे ही अपना हाथ उठाया, एक गोली उनके बाये हाथ में लगी. लोगों ने उन दोनों को निजी अस्पताल लाया. जहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया.

परिजन सहित ग्रामीण शव को लेकर गांव चले गये. जबकि डॉ निलेश सदर अस्पताल के बाद अभी निजी अस्पताल में भर्ती हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. जहां कोई नहीं मिला. फिर एसडीपीओ निजी अस्पताल जा डॉ निलेश के परिजन से घटना की जानकारी ली. एसडीपीओ घटना स्थल पहुंच मृतक के परिजनों से जानकारी ली व अपराधियों की शिनाख्त व धर-पकड़ में जुट गये. एहतियातन बिहरा बाजार में पर्याप्त पुलिस पदाधिकारी व जवानों को तैनात कर दिया गया है.

शव को ले ग्रामीणों ने किया रोड जाम
बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी नवहट्टा मोड़ पर पूर्व प्रमुख विनोद चौरसिया की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है. ग्रामीणों ने मृतक के शव को पटोरी बाजार स्थित मुख्यमार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी, बिहरा थानाध्यक्ष को निलंबित करने व मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. स्थिति इतनी तनावपूर्ण है कि कभी भी कोई अगली अप्रिय घटना हो सकती है. प्रदर्शनकारियों के डर से कोई भी पुलिस नहीं पहुंच रही है. परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के ही सहरसा से वापस ले आये हैं.
मृतक:विनोद चौरसिया।
कोशी लाइव अप्डेट्स:
सहरसा। पटोरी निवासी पूर्व प्रमुख सह जदयू के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद चौरसिया की गोली मार हत्या आपसी विवाद में होने की आशंका लोग जता रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है न ही प्राथमिकी ही दर्ज करायी गयी है।
कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ युवकों से विवाद होने की बात भी बताई जा रही है। हालांकि कुछ दिन पूर्व गांव में ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। लेकिन इस मामले में अभी तक परिजनों का फर्द बयान नहीं आने से पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। इस घटना में जख्मी हुए मृतक के रिश्तेदार पर पुलिस समेत सभी कि नजर टिकी हुई है। उनके द्वारा बताए जाने के बाद ही घटना के कारण एवं घटना में शामिल बदमाशों की शिनाख्त किया जा सकेगा। हालांकि पुलिस द्वारा हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गयी है।

मालूम हो कि अन्य दिनों की भांति प्रखंड प्रमुख अपने एक रिश्तेदार के साथ पटोरी बाजार स्थित नवहट्टा मोड़ बस स्टैंड के समीप चार पहिए वाहन से गये थे। जहां पूर्व से घात लगाए हथियारबंद दो बाइक पर सवार अज्ञात छह बदमाशों ने कार के समीप जा ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में जहां प्रमुख की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं उनके रिश्तेदार निलेश कुमार जख्मी हो गये। जख्मी का इलाज सहरसा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में जारी है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटोरी बाजार बंद करवा सहरसा - सुपौल मुख्य मार्ग जाम कर यातायात बाधित कर दिया। हालांकि शव के गांव पहुंचते ही जाम स्वत: समाप्त हो गया तथा लोगों की भीड़ शव देखने मृतक के आवास पर उमड़ पड़ी। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।





बिहार के सहरसा में अपराधियों का तांडव ।फिर बरसी गोलियाँ ।सत्तर कटैया के पूर्व प्रमुख विनोद चौरसिया की गोली मारकर हत्या ।घात लगाये अपराधियों ने मारुति इग्निस गाड़ी में बैठे,पूर्व प्रमुख को मारी गोली ।मौके पर ही हुई मौत ।बाईक सवार चार अपराधियों ने सर,सीने सहित जिश्म पर दागी सात गोलियाँ ।साथ में बैठे मृतक के साले डॉक्टर नीलेश चौरसिया को भी लगी है गोली ।जख्मी डॉक्टर की हाथ में लगी है गोली ।बिहरा बाजार की घटना ।अपराधियों की बल्ले-बल्ले और पुलिस की तफ्तीश जारी ।लाश के साथ बिहरा-पटौरी बाजार बंद ।मौके पर पुलिस के सारे बड़े अधिकारी,100 से ज्यादा जवानों के साथ हैं मौजूद ।
......अधिक जानकारी के लिए कोशी लाइव के साथ बने रहे।
More updates coming soon... please wait