Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।गोलू यादव गोलीकांड में एक गिरफ्तार, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 30, 2019

सहरसा।गोलू यादव गोलीकांड में एक गिरफ्तार, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शहर के पंचवटी चौक निवासी गोलू यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि जख्मी के चाचा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर अगवानपुर निवासी अभिनव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जख्मी के चाचा सुरेश यादव ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उनका भतीजा गोलू यादव 29 नवंबर को इस्लामियां चौक पर घरेलू कार्य से गया था। पूर्व से चली आ रही दुश्मनी के कारण अंधाधुंध गोली उसपर चलाई गई जिसमें वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक बदमाश अभिनव कुमार को पकड़ा था। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने आवेदन में कहा है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण एक साजिश रचकर उनके भतीजा को जान से मारने के लिए हमला किया गया। हालांकि उन्होंने जख्मी के होश में आने के बाद बांकी जानकारी उसके द्वारा देने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर जख्मी गोलू यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।


जानिए कैसे किया हुआ।
सहरसा। पंचवटी चौक निवासी गोलू यादव को गोली मारने की घटना के बाद युवाओं का आक्रोश चरम पर था। लोग पुलिस प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी जता रहे थे। वैसे, युवाओं को संयमित करने में भी कुछ लोग जुटे रहे।
----
जनप्रतिनिधियों का लगा रहा तांता
----

गोली मारने की घटना की जानकारी जिसको जहां हुई वो सीधे सूर्य हॉस्पीटल पहुंचने लगे। पूर्व विधायक डा. आलोक रंजन, संजीव कुमार झा, नप अध्यक्ष रेणु सिंहा के अलावा विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके अलावा युवाओं, शहर के लोगों की भीड़ जख्मी को देखने के लिए जुटी रही। लोग पल-पल की जानकारी लेते रहे। हॉस्पीटल से बाहर आने वाले हर व्यक्ति से लोग मरीज की स्थिति के संबंध में पूछते रहे।
----
सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोल
----
घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर घटना ट्रोल हो गया। लोग पुलिस प्रशासन पर अपनी भड़ास सोशल मीडिया के माध्यम से निकालते रहे। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि जिले में अपराध चरम पर है। लगातार घटनाएं हो रही है जिसे नियंत्रित करने में पुलिस विफल है। लोग जख्मी के ईश्वर से ठीक होने की दुआ भी करते रहे।
----
कई थाना की पुलिस की हुई तैनाती
----
घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए कई थाना पुलिस की चौक-चौराहों पर तैनाती की गई थी। शाम तक बाजार की दुकानें पूरी तरह बंद रही। हालांकि लोगों की आवाजाही होती रही। वाहनों का परिचालन जारी रहा। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी भी की गई।
---
एक बदमाश का सामने आया नाम
---

घटना में एक बदमाश जग्गा यादव का नाम सामने आया है। आरोपित का मूल घर कोपरिया बताया जा रहा है। हालांकि वह शहर के इस्लामियां चौक पर रहता था। यह कहा जा रहा है कि पूर्व में आरोपित गोलू यादव के संपर्क में था। हालांकि एक घटना को लेकर गोलू यादव ने एक दिन पहले उसकी पिटाई कर हिदायत दी थी। जिसके बाद वह मौका मिलते ही गोलू यादव को गोली मार दिया। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपित छात्र राजद से जुड़ा हुआ है। राजद के बड़े नेताओं के साथ आरोपित तस्वीर भी वायरल हो रही है।